फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में भोले की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
शिव चौक पर भजन संध्या में प्रस्तुति देती कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिवचौक पर भजन संध्या में कलाकारों ने वातावरण को भक्ति से सराबोर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवमूर्ति संचालक मंडल की ओर से बुधवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। दिल्ली से आए भजन गायकों ने एक के बाद एक प्रस्तुति देकर श्रद्घालुुओं को भोले की भक्ति में डूबो दिया।
विज्ञापन

भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी विनीत कुमार जायसवाल, विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, उद्यमी भीमसैन कंसल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप की ओर से श्रीगणेश वंदना की गई। दिल्ली से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी। प्रख्यात भजन गायक एक्सी रामा ने ‘ओ भोले नाथ, ओ भोले नाथ, करता नंदी की सवारी’ आदि देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। पार्वती नृत्य, 28 मुखी महाकाली झांकी आदि की प्रस्तुतियां देकर मन मोहा। दिल्ली से आई भजन गायिका पूजा भूमि ने ‘मेला भोले का आता है हर साल, भक्तों नच लो रे आया खुशियों का त्यौहार’ आदि मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। स्वामी रमेश केस्टो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें