संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जैन नगर स्थित केके पब्लिक स्कूल में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीएसई बोर्ड में कक्षा दस व कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अशोक कुमार और प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने किया। जनपद में तृतीय तथा स्कूल टॉप करने वाले कक्षा 12 के माणिक जैन को को सम्मानित किया गया। कक्षा दस की टॉपर तुलिका छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा कक्षा 12 के फुरकान अली, अमिशी गुप्ता, लव वर्मा, संयम वर्मा, खुशी अग्रवाल, अक्षत जैन, शिकराम, खुशी सिंघल, अर्पित जैन, देवांश मिश्रा, वंशिका रहेजा, आलिया जैन, नंदनी मोतला, वेदांत तोमर, दिशा अरोरा को सम्मानित किया गया। कक्षा दसवीं की नैनसी, वंश बटला, निर्मित जैन, वंशिका अग्रवाल, गोल्डी, सुहानी, अघम जैन, हिमांशु, सुरभी वर्मा, शिवांग, स्वस्ति जैन, देवांश जैन, दीपांकर प्रजापति, संजल नारग, नेहा, केसर चौहान आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिश कुमार गुप्ता, आरती, भावना, श्वेता, नैनी, अंशु, प्रदीप, नमिता, अशुल, मीनू, प्रभा, अतुल, निधि, धीरेंद्र, मनोज, हरीश कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शाइस्ता अंजुम ने किया।