फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमूर्ति पर महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
नई मंडी के हरिहर महादेव मंदिर में शिव रात्रि पर्व आरती करते राज्य मंत्री कपिल देव और श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व पर रात को शिव मूर्ति पर महाआरती का आयोजन हुआ। शिव मूर्ति और शिव चौक पर रंगीन रोशनी से भव्य सजाया गया। भगवान आशुतोष का भव्य शृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहा। महाआरती के समय सैकड़ों श्रद्धालु जमा रहे। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने भोले नाथ की आरती की। महाआरती में विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला रहे। आरती में मनमोहन जैन, अर्जुन अग्रवाल, शंकर स्वरुप बंसल, शिवचरण गर्ग, भाजपा नेता राजीव गर्ग, संजय मित्तल आदि शामिल रहे। महाआरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। देर रात तक भी शिव मूर्ति पर जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। उधर, गणपति धाम स्थित हरिहर महादेव मंदिर में महाआरती के उपरांत भजन संख्या का आयोजन हुआ। शिव भक्तों ने भजन संध्या में भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें