मुजफ्फरनगर। खाटू श्याम की निशान यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न हुई।
शिवचौक पर सुबह नौ बजे पूजा अर्चना के बाद निशान यात्रा प्रारंभ हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकली। मंडी से होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। निशान यात्रा में मुख्य रूप से भीम सेन कंसल संरक्षक श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर, जेपी चाचा, ज्ञानी, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत गोयल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, शुभम तायल, नवनीत गुप्ता, गोपाल, सुमित, गोल्डी, अंकित आदि मौजूद रहे।
शिवालयों में किया गया जलाभिषेक
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। शहर के शिव चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। मीरापुर क्षेत्र के संभलहेड़ा मंदिर, शाहपुर क्षेत्र के सांझक गांव के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।