फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण रुकवाया, पलायन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाला निर्माण रुकवाया, पलायन की दी चेतावनी
विज्ञापन

तितावी। गांव लड़वा में अनुसूचित बस्ती के बीच में कराए जा रहे नाला निर्माण के लिए सोमवार को शुरू कराई खोदाई स्थाीनय लोगों ने रुकवा दी। प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर नाला निर्माण बंद न कराने पर आत्मदाह व पलायन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव में मुस्लिम बस्ती का पानी निकालने के लिए अनुसूचित वर्ग की बस्ती के बीच में नाला बनवाया जा रहा है। पिछले दो माह से इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को फिर से खोदाई का कार्य शुरू करा दिया। यह देखकर अनुसूचित वर्ग के लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताते हुए प्रधान विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। प्रधान ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। लोगों ने नाला निर्माण बंद न कराने पर आत्मदाह व गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान ओमपाल, सुखपाल, सोमपाल, आजाद वीर, कंवरपाल, बिरमपाल, मंगता, सतेंद्र, नरेंद्र, लाली, छोटी, राजदुलारी, बाला, पाली, अंगूरी, सुमन, सुधा आदि मौजूद रहीं। उधर, प्रधान जितेंद्र उर्फ छोटू का कहना है कि गांव के कुछ लोग राजनीति के चलते नाला निर्माण में अड़चन पैदा कर रहे हैं। गांव में पानी की निकासी का कोई अन्य रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें