फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
बुढ़ाना में श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा का उद्घाटन करते सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। श्री खाटू श्याम का प्रथम जन्मोत्सव श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंड़ बाजों के साथ निकली शोभा यात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कस्बे के श्री खाटू श्याम परिवार व कस्बे के युवाओं ने श्री खाटू श्याम प्रथम जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रात: श्री खाटू श्याम का दिव्य ज्योति अलौकिक श्रृंगार किया गया। करीब 11 बजे श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा आरंभ हुई थी। इस मौके पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल ने रीबन काटकर तथा श्री खाटू श्याम की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कस्बे के नदी वाला मंदिर से श्री खाटू श्याम की शोभा यात्रा आरंभ हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। कस्बे की परिक्रमा के बाद शोभा यात्रा का पारसी बस स्टेंड पर समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा के दौरान श्री खाटू श्याम के रथ पर फूलों की वर्षा हुई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, भाजपा युवा मौर्चे के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक संगल, प्रेमचंद शर्मा, ओमप्रकाश गोयल, नत्थू सिंह गर्ग, लाला निरंजन स्वरूप, डॉ. सोनू कश्यप, अमरीश बंसल व अजय गोयल सहित कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें