फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शौहर व सास को घटना की जानकारी दी तो उसकी पिटाई की गई और ससुराल वाले उसे मायके में छोड़ गए।
विज्ञापन

छपार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह कुछ समय पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही देवर विवाहिता पर बुरी नजर रखते हुए आए दिन छेड़छाड़ करता था। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले शौहर, सास कहीं गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में देवर ने विवाहिता को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शौहर व सास के लौटने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिससे आक्रोशित होकर दोनों ने उल्टे विवाहिता के साथ ही मारपीट की और देर रात उसे कार में डालकर छपार क्षेत्र स्थित मायके में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें