फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन        

Wed, 01 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी कराह रहा है। प्रतिदिन सांप्रदायिक तनाव, लूट, हत्या, चोरी की घटनाओं से हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सामाजिक संगठन जनहित मंच ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पुलिसिंग में सुधार के लिए डीएम को ज्ञापन दिया।       
विज्ञापन


जनहित मंच ने डीएम डीके सिंह को दिए ज्ञापन में जिले में बढ़ती हत्याओं, लूट, चोरी एवं सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई और कहा गया कि आम आदमी इससे परेशान हैं। अपराधियों के सामने पुलिस प्रशासन पंगु हो गया है। छोटी-छोटी बातों को लेकर सांप्रदायिक झगड़े का रूप दिया जा रहा है।

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर रासुका लगाई जाए। यहां माहौल खराब करने वालों को कोतवाली में बैठाकर उनके फैसले कराए जा रहे हैं। मांग की गई कि घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। मंच के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर सहित जिले में लगातार घटनाएं हो रही हैं और पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही है। यदि पुलिस प्रशासन नहीं जागा तो जनता इन्हें जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन


महासचिव संजय गोयल, राजेश कश्यप ने कहा कि घटनाओं को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मनोज सैनी, सुरेंद्र मित्तल, अश्वनी बालियान, धीरज शर्मा, चेतनदेव आर्य, अवनीश चौहान, रविंद्र कुमार, लवी अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, सुहेल सिद्दीकी, सालिक, ओमकार बालियान, सफदर अली, अनुज गर्ग, रजा, नवनीत पंवार, नीरज गुप्ता, सलीम, पंकज गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र राठी, अशोक विश्वकर्मा, दीपक गुर्जर, अमित गुर्जर आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें