फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोहाना कलां और तितावी समिति की बैठक में पेश किया आय-व्यय का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां। सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सभा में गन्ना सचिव ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। उधर, तितावी समिति की सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार शामिल हुए। रोहाना कलां सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सभा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मत्री अनिल कुमार ने कहा की समिति किसानो की संस्था है और समिति को जो लाभ हो तो किसान के शेयर पर लाभ दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने के लिए अपने स्तर से मुख्यमंत्री से मिल कर प्रयास किया, लेकिन किसी कारण दाम नहीं बढ़ सके, लेकिन किसानों के लिए प्रयास जारी रहेंगे। समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा की किसान के लिए अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

समिति के सचिव शशि प्रकाश सिंह ने बैठक में आगामी 2025,26 का वार्षिक बजट 5 करोड़ 52 लाख का आय प्रस्तुत किया और वेतन आदि के लिए 3 करोड़ 99 लाख के खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

और कर्मचारियों के आवास बनाने के लिए भी प्रस्ताव पास किया। ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुंडीर, प्रधान अरीफ़, बिनोद कुमार सिंह ज्येष्ठ निरीक्षक, सुशील, पंकज भगत, रजनीश, सतवीर चौधरी, देवशर्मा, तथा संचालन याहिया खान ने किया।
उधर, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने तितावी समिति की सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार किसानों के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें