लुहसाना गांव में ग्रामीणों की बीमारियों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लुहसाना गांव के ग्रामीण ने अपने परिवार सहित पूरा गांव डेंगू की चपेट में आने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दी। वीडियो में युवक ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम न आने पर आत्मदाह की धमकी दी।
कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना गांव के रहने वाले सोनू सैनी का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि गांव की गलियों और नाली में गंदगी फैली हुई है। करीब 20 दिन से गांव में सफाई नहीं हुई। क्षेत्रीय विधायक, सांसद व ग्राम प्रधान को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
वीडियो में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में न आने पर आत्मदाह की धमकी दी है। शनिवार सुबह सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी टीम के साथ गांव लुहसान पहुंची। उन्होंने गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। टेस्ट कर सभी ग्रामीणों को निशुल्क दवाई का वितरण किया।
कोट...
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुहसाना गांव में ग्रामीणों की विभिन्न बीमारियों की जांच की। कोई भी ग्रामीण डेंगू से पीड़ित नहीं मिला। गांव की सफाई की समस्या खंड विकास अधिकारी से संबंधित है। मौसमी बुखार और अन्य बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों को दवाई दी गई। - डॉ. अन्नू चौधरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी बुढ़ाना।