धामपुर में नायब तहसीलदार ममता यादव को ज्ञापन सौपते प्रगति रसोईयां संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
धामपुर। प्रगतिशील रसोइयां अधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में प्रदेश सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा। रुका मानदेय का भुगतान पांच हजार रुपये प्रति माह के दर से तुरंत कराने, स्थाई कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, वेतन 18 हजार रुपए मासिक देने, सभी स्कूलों में गैस चूल्हे की सुविधा उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड बनाने और बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी कि लोकसभा के चुनाव से पहले उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो विरोध होगा। प्रदर्शनकारियों में संयोजक रेखा देवी, मुकेश बाला ,कांता रानी , मीना देवी, प्रांतीय उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, फातिमा, बबीता, हरवती देवी , मुन्नी देवी , बीना , सविता , काजल , विनोद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।