फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, एसपी यातायात से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुआड़ा रोड स्थित अंडरपास में होने वाली जलभराव से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन

एसडीएम ने दिया समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए बुआड़ा रोड स्थित अंडरपास में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसपी यातायात की ग्रामीणों ने नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने जलभराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया।

ताजपुर के पूर्व प्रधान निवेश राणा ने बताया कि खतौली-बुआड़ा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया गया। अंडरपास तो बन गया, लेकिन इसमें जलभराव की समस्या समाप्त नहीं हुई। बारिश में कई फुट पानी भर जाता है। इस कारण इस मार्ग से जुड़े ताजपुर, बड़ा बुआड़ा, छोटा बुआड़ा, खांजापुर, पाल, पलडा, जंधेडी, चितौड़ा, नटौर, हाजीपुर, पुट्ठा के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एसपी यातायात कुलदीप सिंह से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो चुनाव बहिष्कार के साथ ही ट्रेन रोकने का कदम उठाएंगे। एसडीएम अपूर्वा यादव ने संबंधित विभाग से पत्राचार कर समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में निवेश राणा, अवनीश, सुंदर प्रधान, वीरसिंह, अतुल, संतरपाल, प्रवीन प्रधान, जितेंद्र प्रधान, चमन, राजेंद्र, आजाद, अमित कसाना, आदेश चंदेल, महेंद्र सिंह, अजयपाल, ज्ञानेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें