11 अगस्त के जिले के चार सिनेमाघरों में होगी फिल्म रिलीज
अभी से ही 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है फिल्म की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सनी देओल की फिल्म गदर-2 ने अभी से ही धमाल मचाना शुरु कर दिया है। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म को रिलीज होने में छह दिन बाकी है। मगर, अभी से ही 70 प्रतिशत बुकिंग की जा चुकी है।
पठान के बाद गदर-2 सिनेमा घरों में गदर मचाने वाली है। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पहली बार किसी फिल्म की 10 दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। दो अगस्त से जिले के सिनेमाघराें में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है। शहर के सिनेमाघर माया मल्टीप्लेक्स के साथ ही जिले में यह फिल्म कार्निवाल, चंद्रा और बुढ़ाना के सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
माया मल्टीप्लेक्स के मालिक प्रणव गर्ग ने बताया कि फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। अभी से ही 11 अगस्त के लिए 70 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो गई है। एक दिन में पांच शो चलेंगे।