फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Mon, 20 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
7-जानसठ तहसील में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग प्रदर्शन करते ग्रामीण व कार्यकर्ता
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/जानसठ। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गांव तिलौरा में दूधिया शौकिन प्रजापति पर जानलेवा हमले के मामले में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की और एसएसपी कार्यालय पर भी मांगपत्र दिया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। डीएम को बताया कि गांव तिलौरा में तीन दिन पूर्व दूधिया शौकिन प्रजापति को गांव के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर गोली मार दी था। आरोप है कि पुलिस ने एक व्यक्ति के नाम मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया, जबकि अन्य दो आरोपी अभी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किए हैं। मोर्चा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने डीएम से गोली मारने की घटना में अन्य दो आरोपियों को नामजद कराते हुए तुरंत गिरफ्तारी कराने की मांग की। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर मनीष प्रजापति, अजय सैनी, रामनिवास प्रजापति, सुमित पाल मौजूद रहे। उधर, अध्यक्ष मोहन प्रजापति के साथ लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर भी मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें