मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना क्षेत्र के गांव समाना उर्फ रामराज निवासी भूपेंद्र सिंह ने रामराज थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी 21 जनवरी 2023 को हरियाणा के करनाल निवासी मलकीत सिंह के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज में 10 लाख या कार की मांग करते हुए परेशान करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग 16 फरवरी को पीड़िता को रामराज स्थित उसके घर पर लेकर आए। तब डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था कर ससुराल पक्ष को दे दिए। ससुराल वाले उसको साथ ले गए, लेकिन रास्ते में पति मलकीत सिंह, ससुर कश्मीर सिंह, सास बलविंदर कौर, देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा तथा मामा निर्मल सिंह ने पीड़िता को मारपीट कर कार से धक्का देकर फरार हो गए। रामराज थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।