फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों पर हमलों के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खतौली तहसील में प्रदर्शन करते हुए चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चिकित्सकों पर हमलों के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश भर में डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर हमलों की घटनाओं के विरोध में आईएमए ने विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काली रिबन, काली शर्ट पहनकर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम जन प्रतिनिधियों और अफसरों को ज्ञापन दिया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर देश भर में विरोध दिवस के आह्वान के अंतर्गत आईएमए मुजफ्फरनगर ने भी विभिन्न राज्यों में चिकित्सकों पर हमले का विरोध किया और चिकित्सकों ने काले वस्त्र, काला मास्क, काला रिबन बांधकर कार्य कर विरोध दिवस मनाया। आम जन को स्वास्थ्य सेवा संबंधी कोई परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाएं चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए ने अपने उन सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी जान गंवाई। देश भर में डॉक्टरों पर हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। आईएमए ने पीएम से अपील करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल करने की मांग की। प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक अदालत में सुनवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान की मांग की। बाद में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में आईएमए अध्यक्ष डा. एमएल गर्ग, सचिव डा. अनुज माहेश्वरी, डा.अशोक शर्मा, डा.डीएस मालिक, डा. ईश्वर चंद्रा, डा.हेमंत शर्मा, डा. रविंद्र जैन आदि शामिल रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आईएमए के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें