फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया

Sat, 28 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तालाब की जमीन पर किए अवैध निर्माण को ढहाता बुलड़ोजर
विज्ञापन
चरथावल। तालाब पर किए अवैध कब्जे पर शनिवार को बुलडोजर चला। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व विभाग की टीम द्वारा निर्माण काे ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अभिलेखों में रोहाना मार्ग स्थित म्हाड़ी के पास चरथावल देहात के खसरा नंबर 2210 में तालाब का भूमि का एक नंबर है। करीब 33 बीघा भूमि में तालाब दर्ज है। एक व्यक्ति ने सड़क के पिछले तरफ तालाब पर करीब 450 गज पर अवैध निर्माण शुरू करा दिया था। तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण के कारण बरसात में खेत पानी में डूब जाते हैं। पानी निकासी नहीं होने के कारण किसानों की लाखों रुपये की सब्जी बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम हरकत में आई। शनिवार को लेखपाल की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई। आरोपी द्वारा किए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कस्बा प्रभारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। कब्जा हटवाने वालो में लेखपाल प्रवीण कुमार, मोनू सैनी, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें