फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने पर किया मंथन

Sat, 28 Jan 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ‘जी-20 मंच का आयोजन किया। जिसमें भारत की अध्यक्षता में जी-20 मंच और इसके महत्व के बारे में बताया। छात्रों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने, आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी गुणवत्ता में सुधार के लिए विचारों पर मंथन किया।
विज्ञापन

इस गतिविधि के अंतर्गत छात्रों ने जिज्ञासा एवं उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। विशेष रूप से क्रिशिव, सिमरा, अक्षय त्यागी, आदित, संभव व आर्यन आदि छात्रों ने विशेष विचार प्रस्तुत किए। अध्यापिका ने छात्रों को जी-20 मंच के भारत में आगमन का महत्व और उसके उद्देश्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। भारत ने एक दिसंबर 2022 को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है और 30 नवंबर 2023 तक इसे संभालेगा। यह भारत के नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। सरकार ने अपनी अध्यक्षता के दौरान देश भर में कई गतिविधियों व कार्यक्रमों की शुरुआत भी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें