फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका के वित्तीय कार्य में प्रशासन की अनुमति लेने की मांग की

Mon, 19 Jun 2023 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। मोहल्ला काजियान निवासी जमील अहमद ने नगर पालिका परिषद के ईओ समेत आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजकर नगर पालिका के किसी भी कार्य में प्रशासन की अनुमति लेने की मांग की है।
निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले चेयरमैन शाहनवाज लालू के खिलाफ डीएम को शिकायत कर बताया गया था कि उन्होंने गलत तरीके से अन्य पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र बनवा कर चुनाव लड़ा था। जिस पर डीएम ने जांच समिति का गठन कर जांच कराई। जांच में प्रमाणपत्र जाति छिपा कर बनवाना पाया गया था। डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद हल्का लेखपाल विपिन की ओर से हाजी शाहनवाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जमील अहमद द्वारा पत्र में बताया गया कि जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने तथा इस प्रकरण की जांच होने तक पालिका के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार का प्रयोग शाहनवाज के द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। इसकी लिखित अनुमति प्रशासन से लिए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें