फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल उपकरण की हो रही कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल उपकरण की कालाबाजारी रोकने की मांग
विज्ञापन

खतौली। कोरोना महामारी के चलते ऑक्सीजन सहित अन्य उपकरणों पर हो रही कालाबाजारी को लेकर नगर के युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कालाबाजारी रोकने तथा अस्पतालों सहित होम आइसोलेट हुए मरीजों को आक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के युवाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के उपचार के लिए अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। होम आइसोलेट मरीजों के लिए इमरजेंसी में ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं है, किसी मरीज को बाहर दूसरे शहर के अस्पताल ले जाना पड़े तो उसे ऑक्सीजन लेने पहले मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। इन सब परेशानी को देखते हुए युवा मंडली ने कुछ सिलिंडर की व्यवस्था कर खतौली में आपाताकाल में जरूरत पड़ने वाले लोगों को नि:शुल्क ऑक्सीजन बांटने का निर्णय लिया है। उनका आरोप है कि नगर में ऑक्सीजन गैस की कालाबाजारी, ऑक्सीमीटर, दवाइयों व ऑक्सीजन मास्क सभी की कालाबाजारी चल रही है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञापन देने वालों गुरुदत्त अरोरा सभासद, पुनीत अरोरा, शिवम आहूजा, योगेंद्र कुमार, विवेक रहेजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें