कस्बे में मंडी समिति बनवाने की मांग, लोगों ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा
जानसठ। कस्बा जानसठ में क्षेत्र के लोगों ने कस्बे में मंडी समिति बनवाने की मांग उठाई है। कस्बे में मंडी समिति नहीं होने की वजह से किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा वासियों और क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को फैक्स द्वारा पत्र भेजकर कस्बे में सरकारी मंडी समिति बनवाने की मांग की है।
किसान सुनील सैनी का कहना है कि कस्बे में सरकारी मंडी समिति नहीं होने से किसानों को खेतों में उगाई गई अपनी सब्जियों को खतौली या मुजफ्फरनगर मंडी में बेचने के जाना पड़ता है। कस्बे में सरकार को मंडी समिति बनवानी चाहिए। किसान पंकज का कहना है कि कस्बा जानसठ और क्षेत्र के लोग कई सालों से कस्बे में सरकारी मंडी समिति बनवाने की मांग करते चला रहे हैं। इसके बावजूद भी अभी तक मंडी समिति का निर्माण नहीं हो सका है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह तुरंत क्षेत्रीय लोगों की मांग को पूरा कर मंडी समिति का निर्माण शुरू कराएं। जिससे किसानों की समस्या दूर हो सके।
भाकियू नेता बिट्टू ठाकुर का कहना है कि कस्बा जानसठ में मंडी समिति नहीं होने की वजह से किसानों को अपनी सब्जियों को बाहर मंडियों में जाकर बेचना पड़ रहा है। जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की समस्या को दूर करते हुए शीघ्र मंडी समिति का निर्माण करें।