फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बढ़ने लगी ठंड की मार, अलाव जलाने में कंजूसी न करो सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासन से नगर के सभी मुख्य चौराहों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। इसमें असहाय लोग, यात्री और सड़कों पर रहने वाले लोगों के लिए ठंड से मुसीबत हो रही है। उन्होंने ठंड से राहत के लिए मुख्य चौराहोें पर अलाव जलवाने की मांग की है। नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी का कहना है कि सरकारी तौर पर अलाव जलाने की व्यवस्था न के बराबर ही की गई है। पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार रॉय का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर बने रैन बसेरे के समीप, रोडवेज बस स्टेंड सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। मुख्य चौराहों पर जल्द ही अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें