फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नववर्ष पर मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान के बाद भंडारों का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष पर मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान के बाद भंडारों का किया आयोजन
विज्ञापन

देवबंद। नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में भक्तों का दिनभर मां भगवती की आराधना के लिए तांता लगा रहा। लोगों ने मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान के बाद भंडारों का किया आयोजन
विज्ञापन

लोग घने कोहरे में भी परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और मां भगवती को चुनरी, नारियल आदि अर्पण कर मन्नत मांगी। साथ ही नववर्ष का जश्न भी मंदिर प्रांगण में मां के भजनों के साथ मनाया। अनेक भक्तों ने तो मंदिर आकर अनुष्ठान उपरांत भंडारों का आयोजन भी किया। दोपहर बाद तक मंदिर भक्तों के घंटे घड़ियालों की आवाज से गूंजता रहा। वहीं, मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में भी नववर्ष का स्वागत जोरशोर के साथ किया गया। ठाकुर जी और राधा रानी को पंच मेवों से बनी खिचड़ी के प्रसाद का भोग लगाया गया। मंदिर के सेवाधिकारी नवनीत लाल गोस्वामी ने ठाकुर जी के भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इनके अलावा श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर, मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित श्री राधा वल्लभ रूकमणि मंदिर समेत अन्य मंदिरों में नववर्ष पर भक्तों द्वारा अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें