फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन नागेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन नागेंद्र कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रजापति समाज ने लखनऊ के नौसेना अधिकारी कैप्टन नागेंद्र कुमार प्रजापति को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नौसेना अधिकारी कैप्टन नागेंद्र की शहादत के बाद भी उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार, रक्षा मंत्रालय , गृह मंत्रालय ने आज तक कैप्टन नागेंद्र कुमार के परिवार से संपर्क तक नहीं किया। कर्तव्य निष्ठा पर जान का बलिदान करने वाले जांबाज सैनिक को न कोई वीरता पुरस्कार, ना कोई आर्थिक सहायता, ना ही बेरोजगार बच्चों व पत्नी के गुजारे भत्ते की घोषणा की। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के मदनलाल प्रजापति, अमरनाथ सिंह पाल, रामशरण कश्यप, वसी अंसारी, सत्यवीर सिंह प्रजापति, फौजी उमेश त्यागी, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सतीश गुर्जर, दीपक गंभीर, मनीष प्रजापति, राहुल वर्मा, सूर्यप्रकाश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें