लॉकडाउन में बंद रहे बाजार के बिजली बिल के माफी के संबध में ज्ञापन देते आप पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिजली के बिल माफ कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी की मंगलवार सुबह हुई बैठक में प्रदेश सरकार से लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए बिजली के बिल माफ करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि लॉकडाउन में सभी व्यापार व बाजार बंद हैं। मध्यमवर्ग को तनख्वाह में भी समस्या आ रही हैं। इसलिए बिजली का बिल देने के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन के चलते पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे आम नागरिकों का तीन माह का बिजली का बिल माफ करने की मांग की है। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया। आप जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान, संगठन प्रभारी रोहन त्यागी, जिला सचिव तसव्वर हुसैन आदि मौजूद रहे।