संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। यूरिया खाद के 35 कट्टों की अवैध रूप से बिक्री के मामले में भाकियू तोमर के पदाधिकारी रविवार को थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक से किसान सेवा सहकारी समिति खाईखेड़ी के एमडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
बताया कि शनिवार को क्षेत्र के किसानों ने किसान सेवा सहकारी समिति खाईखेड़ी पर एक गाड़ी में लदे यूरिया खाद के 35 कट्टों की अवैध रूप से बिक्री करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की थी। इस पर सहकारी समिति अधिकारी शोभा राम शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने आरोपी समिति के एमडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अपराध सुखबीर सिंह ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अयूब मार्शल, आशु त्यागी, हरिओम, विपिन त्यागी, मागेराम त्यागी, भानू त्यागी, जावेद आलम, रब्बान मलिक , फरमान अली आदि मौजूद रहे। उधर, सहकारी समिति के अधिकारी शोभा राम शर्मा का कहना है कि नियमानुसार कट्टे देने के समय आधार कार्ड लेना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया। कार्ड क्यों नहीं लिया गया, इसकी जांच की जा रही है।
दो दिसंबर को भाकियू तोमर थाने पर करेगी प्रदर्शन
पुरकाजी। भाकियू तोमर दो दिसंबर को पुरकाजी थाने पर धरना प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी रविवार को प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। बताया कि थाना पुलिस की कार्य शैली बेहद खराब है। थाने पर आने वाले पीड़ितों को न्याय ना देकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। थाने पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है।