फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने छात्रों की फीस माफ करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू तोमर ने छात्रों की फीस माफ करने की मांग की
विज्ञापन

रोहाना। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने प्रशासन से किसानों के ऋण और स्कूल फीस माफ करने की मांग की। भाकियू तोमर की सभा गांव आखलौर में मांगेराम शर्मा के आवास पर हुई। जिसमें किसानों और अभिभावकों ने बिजली के बिल, बैंकों के ऋण और स्कूलों में कोरोना महामारी के चलते हुए बच्चों की फीस माफ करने की मांग उठाई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने किसानों को अवगत कराया कि जिला प्रशासन को पिछले सप्ताह एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांग नहीं माने जाने पर 30 जुलाई को धरना दिए जाने की घोषणा की गई थी। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने पर धरना स्थगित किया गया। संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया की आज की तारीख में गांव से होकर जाने वाली सड़कें जो कस्बों और शहरों से जोड़ती हैं। उनकी बहुत ही हालत खराब है। डीजल के रेट बढ़ने के कारण भी किसानों में भारी रोष है। इस मौके पर मुख्य रुप से राष्ट्रीय प्रभारी राजवीर सिंह, योगेश शर्मा, नवीन त्यागी, सत्यपाल त्यागी, रामफल त्यागी, राजेंद्र शर्मा, प्रह्लाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें