जानसठ थाने को सैनिटाइज करते नगर पंचायत कर्मचारी।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ थाने में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
जानसठ। जानसठ कोतवाली में तैनात दो कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने 201 कोरोना के टेस्ट किए गए हैं।
स्थानीय थाने से दो कांस्टेबलों ने कोरोना जांच कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किए। इस टेस्ट में दोनों ही कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोतवाली व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज कराया गया है। रविवार को स्थानीय सीएचसी में कोरोना सैंपलिंग की गई थी। इसी दौरान स्थानीय कोतवाली के दो कांस्टेबल भी कोरोना जांच कराने को अस्पताल पहुंचे और उन्होंने भी सैंपल दिए तथा टेस्ट कराए। दोपहर बाद ही सैंपल की जांच में दोनों ही कांस्टेबल पॉजिटिव पाए गए। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कोतवाली एवं सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि दो कांस्टेबल कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।