फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बचाओ रैली में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
देवबंद में किसान बचाओ रैली निकालते भाकियू (वर्मा) के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण की मांग तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) ने शनिवार को किसान बचाओ रैली आयोजित की। इस दौरान किसानों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को 19 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शनिवार की दोपहर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम संजीव कुमार को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराने, किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, किसानों पर बढ़ते कर्ज के बोझ को समाप्त कराने, बैंकों में केसीसी ऋण पर प्रतिवर्ष केवल ब्याज जमा कराने, राष्ट्रीय किसान एवं राज्य किसान आयोग का गठन कराने, मनरेगा को खेती से जोड़ने, गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल दिलाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित दिलाने, उत्तर प्रदेश के किसानों को तेलंगाना व पंजाब की तर्ज पर खेती के लिए निशुल्क बिजली दिलाने, आम जनता को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली दिलाने, बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद कराने, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने, अग्निपथ योजना को रद्द करने, किसानों को वृद्धावस्था पेंशन 55 वर्ष के बाद 5000 रुपये महीना दिलाने, किसानों को बच्चों को शिक्षा व चिकित्सा निशुल्क दिलाने, किसानों को कृषि कार्य के लिए 50 रुपये लीटर डीजल दिलाने तथा भूमि अधिग्रहण में देश प्रदेश के किसानों को एक समान मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राव रजा खान व संचालन राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया। जुलूस व धरना-प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव कर्नल सुधीर चौधरी, केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल रावत, पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह, वीरेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, डॉ. अशोक मलिक, मास्टर रईस अहमद व मो. वसीम ने विचार रखे। इस मौके पर वाजिद प्रधान, महबूब हसन, हाजी सुलेमान, सुभाष त्यागी, यशपाल त्यागी, राजवीर सैनी, अमित चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा, मुखिया त्यागी व हाजी मन्नान त्यागी आदि रहे।

किसानों की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू (वर्मा) के कार्यकर्ता- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें