फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लापता परिवार की बरामदगी की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी से लापता परिवार को एक सप्ताह में भी पुलिस तलाश नहीं कर पाई हैं। पीडि़त पक्ष ने दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर लापता परिवार को बरामद कराने की मांग की। एसपी देहात को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि गांव तुगलकपुर कमहेड़ा निवासी अश्वनी एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों को साथ किताबें खरीदने के लिए पुरकाजी गया था। मगर, इसके बाद पूरे परिवार का कुछ पता नहीं चला है। यह परिवार घर नहीं लौटा। पूरे परिवार की गुमशुदगी पुरकाजी थाने में दर्ज कराई गई हैं। मगर, पुलिस अभी तक इस परिवार का कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोगों ने दो दिन में इस परिवार को बरामद न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी देहात को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान डाक्टर मनोज पाल, पंकज कश्यप, अमित, मोहन पाल, विनोद पाल, नरेश, सचिन, राज कुमार, महेश पाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें