फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में भरे पानी से बीमारी फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग
विज्ञापन

पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में जलस्तर घटने से ग्रामीण राहत महसूस तो कर रहे हैं, मगर जंगलों में भरे पानी में दुर्गंध हो जाने से जहां बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। नदी में अभी भी करीब चार फुट पानी होने के कारण ग्रामीणों को नाव से ही नदी पार करनी पड़ रही है। खेतों पर भी नाव में बैठकर ही जाकर चारा लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह उत्तराखंड की पहाड़ियों से खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया था, जो कि सोलानी नदी से बाहर निकलकर क्षेत्र के जंगलों में भर गया था। ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में भरे पानी को एक माह से भी ज्यादा हो जाने के कारण पानी में भारी दुर्गंध आने लगी है और पानी में जहरीले कीड़े व मच्छर आदि भी पैदा हो गए हैं। नतीजतन क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका है। वहीं ग्रामीणों को जंगलों से पशुओं के लिए चारा लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सोलानी नदी में अभी भी करीब चार फुट पानी होने के कारण ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। राजू प्रजापति, साधू राम, कैराज सिंह, बिजेंद्र सिंह, पहल सिंह आदि ग्रामीणों ने क्षेत्र में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें