बुढ़ाना में तहसीलदार को ज्ञापन देते बार संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चीन से सामान आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने चीन के सैनिकों की घिनौनी हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से चीन से आने वाले सामान के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चीन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया। यह ज्ञापन उनके माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने सरकार से चाइनीज सामान के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। मौके पर बार के अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा व महासचिव ओमपाल मलिक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।