फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने की मांग

Tue, 07 Oct 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के शाकुंतलम में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देते गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शाकुंतलम कॉलोनी आवास विकास में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक एवं संचालन शहजाद राव नगर अध्यक्ष ने किया। बाबा टिकैत को भारत रत्न देने की मांग की गई।
गोष्ठी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता चौधरी धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को एकजुट रहना सिखाया। वह किसानों की आवाज बने। उन्होंने भारत सरकार से बाबा टिकैत को भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि किसान नेता बाबा टिकैत ने सभी खाप को एकजुट कर उनके सहयोग से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया। गोष्ठी में दुष्यंत मलिक,नौशाद मलिक, अरमान, शाहनूर अली, अशोक कुमार सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें