मुजफ्फरनगर। डीएलएड (बीटीसी) की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास एसडी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया।
वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया सोमवार को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 809 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा 11 जनवरी को चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरु होगी। दोनों ही सेमेस्टर में कुल 1649 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे, पर्यवेक्षक/मजिस्ट्रेट एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना प्रवीण कुमार व परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता की निगरानी में कराया जाएगा। प्रथम पाली (10 से 12 बजे) में प्रारंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास और द्वितीय पाली (1.30 से 3.30 बजे) में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन विषय की परीक्षा कराई जाएगी।