फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर रंगों की बहार

Wed, 11 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों को पर्व के बारे में जानकारी दी गई। रंगोली और थाल सज्जा प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में दीपोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता नीरज कुमार शर्मा ने पर्व के बारे में बताया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 प्रथम, 12 द्वितीय और कक्षा नौ तृतीय रही। निर्णायक नंदिनी, नूतन मित्तल रहीं। मनोज त्यागी, योगेंद्र दत्त शर्मा, अरुण बालियान आदि मौजूद रहे।

गांधी नगर स्थित आईडीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई।  प्रधानाचार्या रेनू गोयल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम भामा हाउस, द्वितीय रामानुज हाउस रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य गणेश बिडलिया ने दीपावली पर्व का महत्व समझाया। राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, विजय, दीप्ति त्यागी, मधुसूदन आदि का सहयोग रहा। पीआर पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव मनाया। लक्ष्मी गणेश का पूजन किया गया। एलकेजी से कक्षा आठ तक बच्चों ने साज सज्जा का सामान बनाया। मोमबत्ती, बंदरवार, दीया, आरती थाल और पोस्टर प्रतियोगिता कराई। प्रधानाचार्या मीना सिंघल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें