फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट में दीपक काकरान ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुरबालियान गांव के पहलवान दीपक काकरान ने शानदार खेल दिखाते हुए जिले का नाम ऊंचा किया है। गाजियाबाद के डासना में आयोजित यूपी स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान के भाई दीपक काकरान ने भी कुश्ती में शानदार खेल दिखाया है। डासना में शनिवार को अंडर-23 यूपी स्टेट प्रतियोगिता में हापुड़ के शक्ति यादव को हराया। स्वर्ण पदक के बाद दीपक का चयन केरल में होने वाली सीनियर नेशनल अंडर-23 प्रतियोगिता के लिए हो गया है। कामयाबी के बाद पुरबालियान गांव में खुशी का माहौल है। पिता सूरज पहलवान, बहन दिव्या काकरान और सचिन प्रताप ने भी कामयाबी पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें