श्रीराम कॉलेज में कराई गई अंतर विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में एसआरजीसी-आईसीएलडी की ओर से लीड इंडिया नामक अंतर विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आलिम और फातिमा परवीन प्रथम
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के क्रम में सार्वजनिक रूप से बोलने की कला का विकास करना था। विभिन्न विभागों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हिंदी माध्यम में बीटेक से मोहम्मद आलिम प्रथम, जर्नलिज्म से छाया द्वितीय और वाणिज्य विभाग से खुशनुमा तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा विभाग से फातिमा परवीन प्रथम, बीबीए से हर्ष सैनी द्वितीय, विधि विभाग से शशांक तृतीय स्थान पर रहा।
निर्णायक मंडल में फाइन आर्ट्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज धीमान और बेसिक साइंस की विभाग अध्यक्ष डॉ. पूजा तोमर शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर कनुप्रिया ने किया। इस दौरान कॉलेज चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. प्रशांत चौहान, डॉ. अशफाक अली, अतुल रघुवंशी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. गिरेन्द्र गौतम, डॉ. आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।