फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आसमान में छाए धूल के गुबार, सांस लेने में हुई दिक्कत

विज्ञापन
नगर में सुबह छायी स्मॉग से गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
दृश्यता कम होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई
विज्ञापन

शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ने भी आमजन को खूब परेशान किया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंगलवार की सुबह आकाश में छाए धूल के गुबार ने लोगों को खासा परेशान किया। एक ओर जहां, दृश्यता कम होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हुई, वहीं सांस लेने और आंखों में जलन समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। दोपहर में धूप खिलने के बाद मौसम कुछ साफ हुआ तो यह धूल के गुबार छंट गए। मगर, चिलचिलाती धूप ने त्वचा को झुलसा दिया। उधर, शहर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ने भी आमजन को खूब परेशान किया।
मंगलवार सुबह लोग उठे तो आकाश में धूल के गुबार दिखाई दिए। दृश्यता भी काफी कम थी। यह धुंध आंखों में जलन पैदा कर रही थी। समय स्कूल जाने वाले नौनिहालों को इससे बुरा हाल हुआ। इतना ही नहीं, हाईवे पर दुपहिया वाहन चलाना भारी हो गया था। बिना चश्मे और हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने वालों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। धूल से आंख खोलने में भी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस बजे धूप खिली तो आकाश में छाए धूल के गुबार छंट गए। मगर, सूर्य देव ने आग बरसानी शुरू कर दी थी। चिलचिलाती धूप के कारण दिन में बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। उधर, मंगलवार को सुबह और दोपहर में बिजली आपूर्ति ने भी आमजन को खूब परेशान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें