शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव हरसौली निवासी कांस्टेबल की गंभीर बीमारी के चलते रविवार देर रात घर पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया, जिसका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी सुभाषचंद (40) वर्ष 2006 बैच के कांस्टेबल थे। फिलहाल उनकी तैनाती जनपद गाजियाबाद पुलिस लाइन में थी। हरसौली चौकी प्रभारी एसआई अजय बालियान ने बताया कि पिछले कुछ समय से सुभाषचंद कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले 14 माह से मेडिकल लीव पर चल रहे थे। रविवार देर रात घर पर ही उनकी मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद गमगीन माहौल में पीड़ित परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।