दोपहर लगभग 2:30 बजे उसके पति वसीम का फोन आया तो उसकी आंख खुली, उसने देखा तो उसके दोनों बच्चे अचेत मिले। यह बात उसने पति को बताई। पति ने अपने भाई डॉ. अकरम को बताया। डॉ. अकरम छपार क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने आकर देखा तो दोनों बच्चे मृत मिले।
फॉरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। बच्चों की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में शोक की लहर के साथ ही तरह तरह की चर्चाएं हैं। एसपी देहात ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।