फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आखिरी गोता लगाने गई रागिनी को खींच ले गई मौत

विज्ञापन
रागनी, फाइल फोटो
विज्ञापन
मोरना/भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित बाणगंगा में मां और दादी के साथ नहाकर किशोरी रागिनी घाट तक वापस चली आई। मां का हाथ छुड़ाकर आखिरी गोता लगाने के लिए वह वापस नदी में गई और फिर लौटकर नहीं आई। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास नहा रहे लोगों ने तलाश शुरू की। गोताखोर बुलाए गए। नदी से निकालकर किशोरी को रात आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही हजारों श्रद्धालु पहुंच गए थे। शोभायात्रा देर शाम शुरू हुई। गर्मी से बचाव के लिए श्रद्धालु घाट पर नहाने पहुंच गए।
बिजनौर के हरनंगला गांव के सोहनपाल की बेटी रागिनी शाम करीब सवा सात बजे मां और दादी के साथ नहाकर बाहर निकल आई थी। श्रद्धालु हरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी दोबारा नहाने चली गई, इसी दौरान वह पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दलदल के इलाके में जाने से रोके गए युवक
सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि हिमांशु और राजन समेत अन्य युवकों को पुल के पास दलदल वाले क्षेत्र में जाने से बार-बार पुलिस ने रोका। कुछ युवक पुलिस के समझाने से लौट गए लेकिन कुछ नहीं माने। पानी में डूबने और दलदल में फंस जाने से मौत हो गई।

परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री, हर संभव मदद मिलेगी
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार हादसे की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों से बात की गई है। उन्हें चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा हर संभव मदद की जाएगी।

इसलिए जमा हुए थे श्रद्धालु
शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। हजारों भक्तों और अनुयायी शामिल होने पहुंचे थे। स्वामी समन दास आश्रम गुरु गद्दी पर ब्रह्म मुहर्त से ही आसपास के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, यहां पर देर रात तक कार्यक्रम जारी है। पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आना था लेकिन एन वक्त पर उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।

रागनी, फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें