फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
खतौली में पटेल जागृति मंच के कार्यकर्ता पटेल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर बैठक आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

पटेल जागृति मंच की ओर से रविवार को मोहल्ला शिवपुरी स्थित आर्य समाज में आयोजित बैठक में मंच के संरक्षक सत्येंद्र आर्य ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एकसूत्र में बांधने का काम किया। लौह पुरुष ने 562 रियासतों का एकीकरण करके भारत की सुदृढ़ नींव रखी। मंच के अध्यक्ष अमरेश गुर्जर ने कहा कि पटेल की नीति एवं नीयत, वाणी एवं व्यवहार में कोई अंतर नहीं था। इस मौके पर मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन मंच के सचिव सुशील गुर्जर ने किया। मास्टर जयपाल, सुशील आर्य, रबसिंह, हरीशचंद्र, सुनील आर्य, विपिन राणा, भगवान दास, सुरेश खारी, भारतवीर आर्य, मास्टर डीके आर्य, चरण सिंह ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें