खतौली में आवास विकास कालोनी में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का जन्म दिवस मनाते कार्य?
- फोटो : KHATAULI
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का जन्म दिवस केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
रविवार को आवास विकास कालोनी में स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। विशेष सलाहकार राकेश चौधरी ने कहा कि नरेश टिकैत को जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसी दिन से वह किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह किसानों का किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे इसके लिए बड़े से बड़ा आंदोलन ही क्यों न करना पड़ा। इस अवसर पर केक काटा गया। जन्म दिवस मनाने वालों में भाकियू के जिला महासचिव रोशन पंडित, राकेश चौधरी, मंडल सचिव अंकुर मुखिया गुर्जर, दीपक चौधरी, अमरपाल, शोएब, दिपांशु तोमर, रोहित कश्यप, रितिक शर्मा, कार्तिक शर्मा शामिल रहे।