फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर जानलेवा हमला, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा में दुकान पर सामान लेने आए दो भाइयों पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया गया। घायलों को भोपा सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनाव है।
विज्ञापन

गांव तेवड़ा निवासी नितिन मोहल्ले में ही पदम सिंह की दुकान पर सामान लेने गया था। वहीं पर गांव के ही जहीर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया आरोप है कि जहीर अपने साथ 10-12 युवकों को लेकर आया और नितिन के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। नितिन को बचाने आए उसके भाई आकाश पर भी आरोपियों ने हमला किया। ग्रामीणों का आता देख आरोपी फरार हो गए। एंबुलेंस से घायलों को भोपा के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें