फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों की पिटाई करने वाले सात आरोपियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों की पिटाई करने के मामले में पांच सुरक्षाकर्मी और दो वार्ड ब्वॉय का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

थाना छपार के गांव रामपुर निवासी जाफर को सीने में दर्द की शिकायत चलते सोमवार की रात मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था। देर रात तक मरीज को आराम नहीं लगा था। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया था। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को पीटना शुरू कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बिना कार्रवाई के लौट गई। मंगलवार की रात इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में तीमारदारों की पिटाई कर रहे पांच सुरक्षा कर्मियों गौरव, सौरभ, अर्चित राठी, मोहित, विकास मलिक और दो वार्ड ब्वॉय जनीश व दीपक कुुमार की पहचान कर हिरासत में ले लिया था। इंस्पेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार को सातों आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें