फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 2500 रुपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव टिटौड़ा निवासी शिवकुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह गांव भंगेला में स्थित जमीन की देखभाल के लिए खड़ा था। तभी स्कोर्पियो सवार चार नकाबपोश व्यक्तियाें ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई करते हुए उस पर तमंचे से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। चीख पुकार की आवाज पर आसपास के राहगीरों को आता देख हमलावर भाग गए। शिवकुमार ने बताया कि हमलावर उसकी जेब से 2500 रुपये भी निकाल कर ले गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें