फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

खतौली। कांवड़ पटरी मार्ग पर युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई पर पहचान नहीं हो पाई।
खतौली-जानसठ मार्ग पर पेड़ से युवक का शव लटका हुआ राहगीरों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। शव की तलाशी ली गई तो उसके पास से कोई सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। उसकी जेब में बस का टिकट था, जो मेरठ से मुजफ्फरनगर की यात्रा करने के लिए था। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि जिस प्रकार युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था, उससे प्रथम दृष्ट्या यही लगता है कि उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें