फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला अधेड़ का शव, जेब से मिली दवाई

विज्ञापन
खतौली के पमनावली में शव मिलने पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खेत में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पमनावली चौकी के निकट स्थित खेत से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का चेहरा जंगली जानवरों ने नोंचा हुआ था। शव के पास से ही मिली एक पॉलिथीन से दवाई भी बरामद हुई है। पुलिस ने वृद्ध के शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली क्षेत्र में पमनावली चौकी के पास गांव निवासी जगदीश के खेत हैं। रविवार सुबह किसान खेत में काम करने पहुंचे। किसानों ने वहां करीब 60 वर्षीय वृद्ध की लाश देख उनके होश उड़ गए। वृद्ध सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए था और गर्म चादर ऊपर से ओढ़ी हुई थी। शव का चेहरा जंगली जानवरों द्वारा नोंच खाया गया था। घटना की सूचना पर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर एचएन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी शव को नहीं पहचाना। शव के पास ही एक पॉलिथीन में दवाइयां, पानी की बोतल और एक डंडा भी पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस को सूचना दे दी गई है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में महावीर चौक के पास नाले में मिली लाश
मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक के निकट आर्यसमाज रोड पर स्थित नाले में रविवार दोपहर बाद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि शव करीब 45 वर्षीय युवक का है, जिसने नीले रंग की जींस व सफेद शर्ट पहनी हुई है। शव पर किसी भी तरह की चोट आदि के भी निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह शनिवार देर रात शराब के नशे में हो और नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को मोर्चरी भेज दिया गया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें