फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेड़ पर लटका मिला शव, हाथ पर लिखा मिला देव

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला सददीक नगर के पीछे मुसद्दी के बाग में लगभग तीस वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को सूचना मिली कि आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक युवक काले रंग का लोवर तथा लाल, हरे रंग की लाइनों वाली पूरी आस्तीन की जर्सी तथा जालीदार जूते पहने हैं। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में देव लिखा है। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास थानों में इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें