फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अधेड़ उम्र के दो व्यक्तियों की लाश मिली

Thu, 16 Nov 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजाब के लिए
विज्ञापन

- एक की पहचान पंजाब के मोहाली निवासी के रूप में हुई
- अधेड़ के जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रोडवेज बस अड्डे के पास थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक अधेड़ का शव मिला, जबकि दूसरे अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। इसकी शिनाख्त पंजाब के मोहाली निवासी के रूप में हुई है। एक मृतक के जहर खुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


दोपहर में लोगों ने रोडवेज बस अड्डे के सामने गली में एक लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़े देखा तो यह सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर जानकारी की। पुलिस का कहना है कि मृतक मैले कुचले कपड़े पहने था। संभवत: बीमारी से उसकी मौत हुई है। इसके अलावा रोडवेज अड्डे से प्रकाश चौक के बीच लगभग 53 वर्षीय अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास में एक बैग व थैला भी पड़ा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ को जहर खुरानी गिरोह का शिकार होना माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक एक अधेड़ की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से पंजाब के मोहाली क्षेत्र के गांव फतहपुर निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह धान काटने की कंबाइन मशीन को मध्य प्रदेश छोड़कर बस से मुजफ्फरनगर पहुंचा था। दूसरे मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें